इंदौर , वी युवा फाउंडेशन व यूथ वर्ल्ड एंड सोशल मंच द्वारा शीघ्र ही राष्ट्रीय रत्न अवॉर्ड समारोह व कॉन्फ़्रेंस का आयोजन देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में किया जायेगा। इसमें अलग अलग क्षेत्रों में महारथ हासिल करने वाली प्रतिभाओ को राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा। वी युवा फाउंडेशन प्रसिडेंट् व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ श्वेता माहेश्वरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय रत्न अवॉर्ड के लिए उत्तर प्रदेश ,आंध्र प्रदेश, महाराष्टृ, हरियाणा, राजस्थान, जम्मु कश्मीर, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीस गढ़, दिल्ली, बिहार, असम, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यो से कई प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई है। फाउंडेशन के वाईस प्रेसिडेंट विवेक पोरवाल व सचिव राजेश लोहिया ने बताया कि अवार्ड समारोह में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी व अलग अलग प्रस्तुतियां व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यूथ वर्ल्ड प्रमुख भैरो सिंह राजपूत व निदेशक मधुमाया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्थाओ द्वारा प्रतिवर्ष देश के विभिन्न राज्यो में आयोजन किया जाता है बेहतरीन कलाकारों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संभव डब्करा के शंखनाद से की जाएगी
![](https://jagrititv.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220321-WA0236-650x1024.jpg)
![](https://jagrititv.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220321-WA0235-819x1024.jpg)
More Stories
मॉडलिंगके क्षेत्र में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं – प्रियंका भारद्वाज मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – एंकर, मॉडल प्रियंका भारद्वाज चंडीगढ़ से एक पंजाबी परिवार से जुड़ी है ।
कल हमारा है – आईना सिंह गिरजा शंकर अग्रवाल की एक रिपोर्ट.
सेलिब्रिटीज के हाथों सम्मानित हुए वसई महाराष्ट्र के गौरव, किशोर भानुशाली, अनुपना चक्रबर्ती, श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का।