April 26, 2024

Jagriti TV

न्यूज एवं एंटरटेनमेंट चैनल

‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के एक्टर के साथ आलिया भट्ट करेंगी हॉलीवुड में शुरुआत

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुश खबरी हैं। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो सकता है। गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस ने अब हॉलीवुड सिनेमा की ओर जाने का फैसला किया है। जी हां, आलिया भट्ट जल्द हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म वंडर वुमन की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट और फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के एक्टर जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।

हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने की जानकारी नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्वीट के अनुसार आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में नजर आने वाली हैं।
आलिया भट्ट के हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। अब इस खबर की आधिकारिक घोषणा होने के बाद अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
आलिया भट्ट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हफ्ते में बेहतरीन कलेक्शन किया है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के अलावा विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और सीमा पाहवा भी प्रमुख भूमिका में हैं।