April 24, 2024

Jagriti TV

न्यूज एवं एंटरटेनमेंट चैनल

मोदी, इंदिरा, नेहरू, जानें सबके गुरु कौन थे

नरेंद्र मोदी के गुरु कौन थे? योगी आदित्‍यनाथ को किससे दीक्षा मिली? जवाहरलाल नेहरू ने किससे राजनीति का ककहरा सीखा? गुरु गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्रियों से लेकर देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्‍यमंत्री के गुरुओं के बारे में जानिए।
पीएम मोदी के गुरु थे आत्मस्थानंद जी महाराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष आत्मस्थानंद जी महाराज को गुरु माना। 2017 में जब आत्मस्थानंद का निधन हुआ तो मोदी ने बेहद भावुक संदेश पोस्‍ट किया था। मोदी ने लिखा था कि ‘मेरी जिंदगी के सबसे महत्पूर्ण समय में उनके साथ रहा।’योगी आदित्‍यनाथ को महंत अवैद्यनाथ ने दी थी दीक्षा
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्‍यनाथ के गुरु का नाम महंत अवैद्यनाथ था। योगी से पहले अवैद्यनाथ ही गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे। अवैद्यनाथ ने ही योगी को दीक्षा दी थी। उन्‍हीं के आदेश पर योगी ने 1998 में गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीते। 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ का निधन हो गया था।
गुरु गोलवलकर के रास्‍ते पर चले अटल
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर का गहरा प्रभाव था। अटल ने दीनदयाल उपाध्‍याय, श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी से भी राजनीति और लोकसेवा की शिक्षा ली।
नेहरू के राजनैतिक गुरु थे महात्‍मा गांधी
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पिता मोतीलाल से राजनीति विरासत में मिली थी। हालांकि, उनके वास्‍तविक राजनीतिक गुरु रहे। गांधी ने बाद में नेहरू को अपना राजनीतिक उत्‍तराधिकारी भी घोषित किया।