न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक सुपर मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोलीबारी में 3 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। घटना शनिवार दोपहर को 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार की रात 12 बजे) हुई। जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत हैं।
जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।
More Stories
मैं कजरी भाभी के पीछे पड़ा था – अतुल वत्सल फिल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट –
भोजपुरी फिल्म जनता की बहुचर्चित फिल्म #जनता_दरबार इन दिनों उत्तर प्रदेश बिहार मुंबई के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है
पिंक रोजेस एंटरटेनमेंट का बॉलीवुड कैलेंडर 2023 हुआ लांच। फिल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट –