April 19, 2024

Jagriti TV

न्यूज एवं एंटरटेनमेंट चैनल

अक्षय कुमार दूसरी बार हुए कोविड पॉजिटिव

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। इसके चलते वह अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसलिए एक्टर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले थे। बता दें, अक्षय दूसरी बार कोविड की चपेट में आएं हैं। इसके पहले वो कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे।

ट्वीट करके दी जानकारी
कान्स 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए मैं बहुत एक्साइटेड था, लेकिन दुख की बात है कि मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते अब मैं आराम करूंगा। अनुराग ठाकुर आप और आपकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।
BMC के अधिकारी ने ईटाइम्स को बताया कि, अक्षय का नाम हमारी कोविड पॉजिटिव मरीजों लिस्ट में शामिल नहीं है। हो सकता है उन्होंने अपना टेस्ट घर में ही करवाया हो। अक्षय को कोविड पॉजिटिव मार्क करने के लिए ऑफिशियल ऐप का उपयोग करना होगा। इसके साथ ही स्टैंडर्ड प्रोसीजर के हिसाब से उन्हें 7 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन रहना होगा।

अक्षय का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार की 3 जून को मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में फिल्म सेल्फी की शूटिंग खत्म की है। वह राधिका मदान के साथ अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू की है। 11 अगस्त को एक्टर की रक्षाबंधन फिल्म रिलीज होगी। वहीं अक्टूबर में अक्षय की फिल्म राम सेतु रिलीज होगी।

फिल्म फेस्टिवल में भारत होगा ‘कंट्री ऑफ ऑनर’
हाल ही में इस साल होने वाले कान्स फेस्टिवल में भारत को ऑफिशियल ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ चुना गया। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कान्स फिल्म मार्केट में ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का ट्रेडिशन शुरू किया गया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने जानकारी शेयर करते हुए लिखा था, ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियली भारत को कन्ट्री ऑफ ऑनर के रूप में चुना गया है। हम कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक ही संदेश देना चाहते हैं कि ‘इंडिया द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड’, भारत को हम इस दिशा में प्रस्तुत करेंगे।’