पंजाब पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी पर दिल्ली से लेकर हरियाणा तक सियासी बवाल मच गया है। पंजाब पुलिस की टीम ने बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी स्थित घर से अरेस्ट किया था। इसके बाद उन्हें मोहाली ले जाया जा रहा था कि रास्ते में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। कुरुक्षेत्र में सदर थाना पर पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोककर रखा गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां पर जा रही है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस भी दर्ज किया है। पूरा घटनाक्रम दिल्ली+हरियाणा पुलिस बनाम पंजाब पुलिस हो गया है। बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी का आरोप है। बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को लेकर निकली पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने पिछले तीन घंटे से कुरुक्षेत्र में रोक रखा है। इस बीच दिल्ली पुलिस की टीम भी कुरुक्षेत्र पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत पर पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज किया हुआ है। इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस को सौंपेगी। विज ने कहा कि अपहरण की सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोकने की कार्रवाई की गई।
More Stories
रॉयल मेमोरीज फिल्म्स और बी आर इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी “चंबल यात्रा” की इस साल होगी दर्शको के सामने, यह एक परिवर्तनकारी सिनेमाई अनुभव होगी।
सोलन के रेलवे स्टेशन पर आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर इनरव्हील क्लब सोलन मिड़टाउन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
महिला काव्य मंच शिमला इकाई की आज मासिक काव्य गोष्ठी की गई।