मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं अहेंसाई विश्रवाल
रिपोर्ट – गिरजा शंकर अग्रवाल ,
अहेंसाई विश्रवाल दिल्ली में मॉडलिंग कर रही है इनका शौक नृत्य और अभिनय है। अहेंसाई विश्रवाल माॅडलिंग की दुनिया का एक ऐसा नाम जो किसी पहचान को मोहताज नहीं है। अपनी मेहनत और लगन से हर वो उपलब्धि हासिल किया जो एक माॅडल का सपना होता है। छोटे किरदार निभाने वाले कलाकार न जाने कब अपनी मंजिल पा लेते हैं। आज हम आपको बता रहे है एक ऐसी ही अदाकारा के बारे में जिन्होंने अपने सपनों की उड़ान दिल्ली से शुरू की।
मॉडल अहेंसाई विश्रवाल ने बताया की वो अभी एक कलाकार के साथ-साथ एक शिक्षिका भी हैं । उनका शुरू से ही मॉडल बनने का सपना था। जो उन्होंने अपनी स्टडी के साथ साथ पूरा किया। साथ ही मॉडल अहेंसाई विश्रवाल ने न्यू मॉडल्स को प्ररेणा देते हुए कहा की आज के दिन बहुत लड़कियां मॉडलिंग के क्षेत्र में आना चाहती है। लेकिन उनको इस क्षेत्र के बारे में जानकारी काम होने के कारण वो ठग लोगों के जाल में फंस जाती है। उन्होंने कहा मॉडलिंग लाइन में बहुत से ऐसे लोग है जो उनको गलत रास्ते दिखाते है और उनको बड़े सपने दिखाते है, जिसके चलते नयी लड़कियां उनके जाल में फंस जाती है । इसलिए कभी भी शॉर्ट कट रास्ते से आगे बढ़ने की न सोचे । यदि उनको ऐसे लोग मिलते है तो उनके विरुद्ध स्वर बुलंद करें। अहेंसाई विश्रवाल के सपनों को साकार करने में परिवार वालों ने इनका साथ दिया। अगर आत्मविश्वास हो तो सपने अवश्य पूरे होते हैं इस बात का आदर्श बनना चाहती हैं। अहेंसाई विश्रवाल अपना व अपने परिवार का नाम रौशन कर रही है। सिंगर मीत ने अहेंसाई विश्रवाल का हर मोड़ पर हर समय में साथ दिया है अपनी सफलता का श्रेय इन्हें देती हैं और इनका ह्रदय से धन्यवाद करती है।
![](https://jagrititv.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240215-WA0039-461x1024.jpg)
![](https://jagrititv.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240215-WA0042-682x1024.jpg)
![](https://jagrititv.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240215-WA0040-746x1024.jpg)
More Stories
मॉडलिंगके क्षेत्र में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं – प्रियंका भारद्वाज मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – एंकर, मॉडल प्रियंका भारद्वाज चंडीगढ़ से एक पंजाबी परिवार से जुड़ी है ।
कल हमारा है – आईना सिंह गिरजा शंकर अग्रवाल की एक रिपोर्ट.
सेलिब्रिटीज के हाथों सम्मानित हुए वसई महाराष्ट्र के गौरव, किशोर भानुशाली, अनुपना चक्रबर्ती, श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का।