March 23, 2024

Jagriti TV

न्यूज एवं एंटरटेनमेंट चैनल

बारिश के मौसम में उत्तराखंड की इन जगहों पर घूमने जाना पड़ सकता है जान पर भारी

बारिश का मौसम आते ही लोग घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई हिल स्टेशन की तरफ भागने लगता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या जो हमें पहाड़ों से दूर कर देती है, वो है बरसात के मौसम में होने वाली घटनाएं। अगर आप भी उत्तराखंड के हिल स्टेशन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले उन जगहों के बारे में जान लें, जहां आपको मानसून में जाने से एकदम बचना चाहिए। हां, आप बारिश के मौसम के बाद यहां घूमने के लिए जरूर जा सकते हैं, या फिर जगहों को देखकर अपना प्लान बना सकते हैं।नैनीताल पूरे उत्तराखंड में सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। नैनीताल उत्तराखंड के अन्य तालों तक जाने का एक आसान जरिया माना जाता है। हनीमून मनाने वालों से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी लवर्स तक, हर कोई भारत के लेक सिटी में घूमने के लिए जाता रहता है। नैनीताल में घूमने के लिए कई अद्भुत और करने लायक जगह हैं। अगर आप बरसात के मौसम में यहां जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि अभी के लिए आप यहां जाने का प्लान कैंसिल कर दें, क्योंकि पहाड़ों पर किसी समय लैंड स्लाइड की समस्या लोगों को मुश्किलों में डाल सकती है।

पहाड़ियों की रानी मसूरी उत्तराखंड में मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत गांव या हिल स्टेशन है। इस अद्भुत पहाड़ी जगह पर साल भर के किसी भी समय भीड़ कम होती दिखाई नहीं देती, लेकिन प्राकृतिक सुंदरता इस जगह या हरियाली इस मौसम में काफी खिल उठते हैं। मसूरी देहरादून से लगभग 38 किमी दूर है, यही कारण है कि उत्तराखंड की राजधानी से बहुत सारे स्थानीय लोग अपना वीकेंड मनाने के लिए यहां आते रहते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड मसूरी घूमने जा रहे हैं, यहां बारिश के मौसम में घूमने से बचें।

आमतौर पर लोग इस जगह को “रानी की भूमि” कहते हैं, क्योंकि यह पूरे उत्तराखंड राज्य की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अल्मोड़ा जिले और कुमाऊं क्षेत्र में झरने, मानसून के मौसम में और भी खूबसूरत लगने लगते हैं। विदेशी वनस्पति के कारण रानीखेत को इस मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक के रूप में भी जाना जाता है। वैसे इस शहर में भीड़ भाड़ कम देखी जाती है, यही वजह है कि लोग शांति में घूमने के लिए इस जगह पर आते हैं। लेकिन मानसून के मौसम में लोग इस जगह पर भी घूमने से बचते हैं।

अगर आप प्रकृति की असली सुंदरता देखना चाहते हैं तो लैंसडाउन बेहतरीन जगहों में से एक है। यही नहीं मानसून के मौसम में यहां घूमना स्वर्ग से कम नहीं लगता। इस हिल स्टेशन में कई अद्भुत आकर्षण हैं और मजे के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटीज के भी विकल्प हैं, जिन्हें आप अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में लोग इस जगह पर आने से बचते हैं।