January 17, 2025

Jagriti TV

न्यूज एवं एंटरटेनमेंट चैनल

 भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी में ‘ससुर’ बने केजरीवाल

भगवंत मान सेहरा बांधकर, हाथों में तलवार लेकर निकले। राघव चड्ढा उनके साथ नजर आए। राघव चड्ढा ने लिखा मान साहब नु लख-लख वधाइयां!भगवंत मान हाथों पर तलवार और सिर पर सेहरा बांधकर निकले। राघव चड्ढा उनके सहबाला बनकर साथ नजर आए। दरवाजे पर भगवंत मान को रोककर उनकी सालियों ने नेग मांगा।भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मेरी कामना है कि मान का वैवाहिक जीवन सुखी रहे। विवाह समारोह में भगवंत के पिता की रस्में केजरीवाल निभाएंगे।भगवंत मान की उम्र 48 साल है जबकि डॉ. गुरप्रीत 32 साल की हैं। गुरप्रीत पेश से एक डॉक्टर हैं। उनका परिवार मोहाली में रहता है। वहीं शादी की तैयारियां चल रही हैं।गुरप्रीत कौर के घर का नाम गोपी है। उन्हें बच्चे प्यार से गोपी दीदी कहते हैं। लोगों ने बताया कि गुरप्रीत बहुत ही दयालू हैं। वह भावुक भी हैं और बहुत ही इंटेलिजेंट हैं।