April 20, 2024

Jagriti TV

न्यूज एवं एंटरटेनमेंट चैनल

हिमाचल प्रदेश के परवाणू रोपवे में तकनीकी खराबी,7 टूरिस्ट हवा में फंसे

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू रोपवे में सोमवार को 7 टूरिस्ट फंस गए। बताया जाता है कि रोपवे में तकनीकी समस्या आने के कारण यह स्थिति बनी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि चार टूरिस्ट को बचा लिया गया है। यह रोप वे टिंबर ट्रेल रिसोर्ट की है। शिमला परवाणू हाईवे से पार पहाड़ी पर यह रिसोर्ट है।

भारतीय थल सेना ने अग्निपथ स्कीम में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। नोटिफिकशन के मुताबिक इसमें 8वीं और 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं।

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद से ही नूपुर शर्मा विवादों में घिरी हुईं हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। यह प्रस्ताव ममता बनर्जी सरकार लाई थी, जिस पर विधानसभा में हंगामा मच गया और भाजपा ने वॉकआउट कर दिया।

CBI ने बीरभूम नरसंहार मामले में रामपुरहाट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ब्लॉक अध्यक्ष अनरुल हुसैन समेत 18 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो हफ्ते पहले CBI ने कलकत्ता हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी। कोर्ट ने 25 मार्च, 2022 के आदेश में हिंसा की घटना की CBI जांच का आदेश दिया था।

21 मार्च को TMC के पंचायत नेता भादू शेख की हत्या के बाद बीरभूम के बागटुई गांव में हिंसा हुई। घंटों बाद भड़की हिंसा में शेख की हत्या के आरोपी पुरुषों के दो लोगों सहित कई घरों पर हमला किया गया और आग लगा दी गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।जम्मू-कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ NIA ने सोमवार को पुलवामा में नए सिरे से जांच की। टीम अभियान शुरू करने के लिए सुबह करीब 6 बजे से कई स्थानों पर मौजूद हैं। एजेंसी पुलवामा के दरासगढ़ इलाके में 11 मार्च को हुए सुरक्षाबलों पर हमले से संबंधित छानबीन कर रही है। आतंकवादियों ने अवैध हथियारों का इस्तेमाल करके सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी, जिसे सुरक्षा बल ने जब्त कर लिया है। NIA ने घटना के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। जांच अभी भी जारी है।