April 30, 2024

Jagriti TV

न्यूज एवं एंटरटेनमेंट चैनल

अंतरा बिश्वास से भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस कैसे बनीं मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में उनका नाम शुमार किया जाता है। लाखों दिलों पर राज कर रहीं मोनालिसा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। आज के समय में मोनालिसा शो के एक एपिसोड को करने के लिए करीब 50 हजार रुपये लेती हैं।

मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। मोनालिसा की स्कूलिंग साउथ कोलकाता के जूलियन डे स्कूल से हुई है। इसके अलावा उन्होंने संस्कृत से बीए किया है।

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले मोनालिसा उड़िया म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपना नाम भी बदल लिया।

फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम अंतरा बिश्वास से बदलकर ‘मोनालिसा’ रख लिया था। मोना उनका निकनेम है।

मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु में भी काम किया है। वो करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं वो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

अजय देवगन की फिल्म ब्लैकमेल से मोनालिसा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो फिल्म बंटी और बबली में आइटम नंबर कर चुकी हैं।

मोनालिसा की नेटवर्थ की बात करें तो Topplanetinfo.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 18 करोड़ से ज्यादा है। वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।

सलमान खान के ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 का मोनालिसा हिस्सा बनी थीं और यहां से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने बिग बॉस के घर में शादी की थी।

‘बिग बॉस’ के घर के अंदर मोनालिसा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत संग सात फेरे लिए थे। कपल की शादी काफी लाइमलाइट में रही थी।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस अपनी फोटोज अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।